नैनीताल में युवक मिला कोरोना संक्रमित, शहर में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से शहर में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को होम आइसोलेट कर दिया है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक लांग व्यू क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक कुछ दिनों से सर्दी जुकाम से पीड़ित था। जब युवक इलाज के …

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से शहर में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को होम आइसोलेट कर दिया है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक लांग व्यू क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक कुछ दिनों से सर्दी जुकाम से पीड़ित था।

जब युवक इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचा तो उसकी कोविड आरटीपीसीआर जांच की गई। बुधवार को उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि युवक में कोरोना संक्रमण पुष्टि होने के बाद उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि युवक के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने और जरुरी एहतियात बरतने को कहा है।

संबंधित समाचार