डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छेड़ा अभियान, शहर और कस्बों में की फॉगिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डेंगू का अलर्ट जारी होने और डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के खिलाफ अभियान चला दिया है। जिले के तमाम इलाकों में विभाग की टीम खुद जाकर फागिंग कर रही है और लोगों को सैंपल ले रही है। बुधवार को टीम ने रामनगर और कोटाबाग के इलाके …

हल्द्वानी, अमृत विचार। डेंगू का अलर्ट जारी होने और डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के खिलाफ अभियान चला दिया है। जिले के तमाम इलाकों में विभाग की टीम खुद जाकर फागिंग कर रही है और लोगों को सैंपल ले रही है। बुधवार को टीम ने रामनगर और कोटाबाग के इलाके में अभियान जारी रखा।

सोमवार को जिले में डेंगू के चार रोगी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग और सैंपलिंग का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है। हल्द्वानी के बाद बुधवार को विभाग की टीम रामनगर और कोटाबाग पहुंची। यहां कई घरों की जांच की गई। जहां साफ पानी खुले में इकट्ठा था उसे नष्ट किया गया और साथ ही बीमार लोगों की जांच भी की गई। इस दौरान कई स्थानों पर फॉगिंग भी गई।

जिला संक्रामक रोग विश्लेषक एनके कांडपाल ने बताया कि टीम लगातार संवदेनशील स्थानों पर जाकर काम रही है। अभियान में अर्जुन सिंह राणा, सुलेमान, विनय सिंह, दीवानी राम, दिनेश आदि थे। इधर नगर निगम ने नैनीताल रोड पर फॉगिंग अभियान तेज किया है। हालांकि शहर के बाकी इलाकों में उसका अभियान नदारद है।

संबंधित समाचार