हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में तीन विद्यार्थी नकल करते पकड़े
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को तीन पॉलियों में सात परीक्षाएं हुई। प्रथम पाली में नकल करते तीन विद्यार्थियों को उड़नदस्ते ने पकड़ लिया। नकल करते पकड़े गए विद्यार्थी उड़नदस्ते में शामिल शिक्षकों के सामने खूब गिड़गिड़ाए, लेकिन उन्हें परीक्षा नहीं देने दी गई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि बुधवार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को तीन पॉलियों में सात परीक्षाएं हुई। प्रथम पाली में नकल करते तीन विद्यार्थियों को उड़नदस्ते ने पकड़ लिया। नकल करते पकड़े गए विद्यार्थी उड़नदस्ते में शामिल शिक्षकों के सामने खूब गिड़गिड़ाए, लेकिन उन्हें परीक्षा नहीं देने दी गई।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को 3327 पंजीकृत छात्रों में से 3090 ही परीक्षा देने के लिए आए। जबकि 228 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं छोड़ दीं। उन्होंने बताया कि प्रथम पॉली में बीएससी जूलॉजी प्रथम वर्ष की द्वितीय परीक्षा हुई। इसमें 472 छात्र पंजीकृत थे लेकिन 421 ने परीक्षा दी और 51 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बीए प्रथम वर्ष में 898 पंजीकृत छात्रों में से 801 ने परीक्षा दी जबकि 97 ने परीक्षा छोड़ दी।
द्वितीय पॉली में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के द्वितीय पेपर में सभी विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं, बीकॉम प्रथम वर्ष के बिजनेस ई-कॉमर्स में 889 में से 820 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 69 अनुपस्थित रहे। इसी तरह तीसरी पॉली में बीएससी छठें सेमेस्टर के तहत गणित के पहले पेपर में 516 में से 512 ने परीक्षा दी, चार ने परीक्षा छोड़ दी।
बीएससी छठें सेमेस्टर में बॉटनी प्रथम प्रश्नपत्र में 364 में से 358 ने परीक्षा दी, जबकि छह विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं आए। बीए छठे सेमेस्टर के गणित के पेपर में 51 में से 50 विद्यार्थी आए। संगीत के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
