हल्द्वानी: सात घंटे बिजली गुल, लोग हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुभाष नगर बिजली सब स्टेशन में लाइनों की मरम्मत और अनुरक्षण कार्यों के चलते गुरुवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुभाषनगर सबस्टेशन के एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया। इस दौरान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुभाष नगर बिजली सब स्टेशन में लाइनों की मरम्मत और अनुरक्षण कार्यों के चलते गुरुवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही।

सुभाषनगर सबस्टेशन के एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया। इस दौरान सबस्टेशन से जुड़े रोडवेज से तिकोनिया, बृजलाल हास्पिटल, सेंट पॉल, राजपुरा, नवाबी रोड, जगदंबा नगर आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

संबंधित समाचार