हल्द्वानी: दिवाली पर रोडवेज दिल्ली व देहरादून के लिए बढ़ाएगा अतिरिक्त बसें
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली के लिए रोडवेज निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रति वर्ष दिल्ली व देहरादून की यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने इस बार भी अतिरिक्त बसों का प्रावधान कर लिया है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बरेली के लिए डिपो की आठ बसें चलती …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली के लिए रोडवेज निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रति वर्ष दिल्ली व देहरादून की यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने इस बार भी अतिरिक्त बसों का प्रावधान कर लिया है।
हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बरेली के लिए डिपो की आठ बसें चलती हैं। इसमें से तीन बसों को दिल्ली व देहरादून के लिए भेजा जाएगा। इधर, बरेली को जाने वाली बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि साथ ही सभी बसें ऑनरोड रहेंगी ताकि कहीं भी बसों की जरुरत होगी तो उनका प्रयोग किया जा सकता है।
