मुरादाबाद : अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अलग-अलग हादसों में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। पहला हादसा 26 अक्टूबर की शाम ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार रामलीला मैदान निवासी 43 वर्षीय अनुज कुमार …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अलग-अलग हादसों में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

(अनुज कुमार का फाइल फोटो ) मोर्चरी पर खड़े मृतक अनुज के परिजन।

पहला हादसा 26 अक्टूबर की शाम ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार रामलीला मैदान निवासी 43 वर्षीय अनुज कुमार ओमसंस में प्रमोटर के पद पर कार्यरत थे। 26 अक्टूबर को वह अपने साथी मुनेश झा के साथ कंपनी के काम से ठाकुरद्वारा गए थे। इस दौरान ठाकुरद्वारा-डिलारी मार्ग पर उनकी बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अनुज कुमार को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण भाई सौरभ ने गुरुवार की शाम उसे ब्राइट स्टार से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अनुज ने दम तोड़ दिया। अनुज की मौत से उसकी पत्नी कविता और बेटे तन्मय उर्फ नकुल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टामर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

दूसरा हादसा अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हुआ। गुरुवार की शाम करीब सवा छह बजे भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव खानपुर कस्बा निवासी 55 वर्षीया लड़ेतिया देवी पत्नी स्व. प्रताप सिंह बुखार की दवाई लेने गई थीं। घर आने के लिए सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

मोर्चरी पर खड़े लडेतिया देवी के परिजन।

घायल लड़ेतिया देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे महिपाल ने बताया कि उपचार के दौरान देर रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी मौत हो गई। उनके तीन बेटे महिपाल, रोहताश और अजब सिंह हैं। घटना का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार