साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का हुआ निधन, स्टार्स ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक्टर ने साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स में इससे पहले कहा जा रहा था कि हार्ट अटैक जिम में वर्कआउट करते समय आया था। एक्टर को विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। View …

मुंबई। साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक्टर ने साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स में इससे पहले कहा जा रहा था कि हार्ट अटैक जिम में वर्कआउट करते समय आया था। एक्टर को विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

डॉक्टरों ने एक्टर की हालत क्रिटिकल बताई थी। बता दें, एक्टर को सुबह 11.40 में सीने के दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर को जब भर्ती किया गया वो कार्डिएक ऐसिस्टोल में थे। डॉक्टरों ने तुरंत ही उन्हें रिवाइव करने की कोशिश शुरू कर दी थी., लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका गया। इसी बीच आर माधवन, महेश बाबू, सोनू सूद, कुब्रा सैत, लक्ष्मी मंचु, अशोक पंडित, राम गोपाल वर्मा के साथ कई स्टार्स ने पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक जताया है।

संबंधित समाचार