1999 रुपए की डाउन पेमेंट पर मिलेगा जियोफोन नेक्स्ट
जियो और गूगल दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन किया गया बहुप्रतीक्षित जियोफोन नेक्स्ट, दिवाली से स्टोर्स में उपलब्ध होगा। यह दुनिया का सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा। जिसे रुपए 1,999 की डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकेगा बाकि राशि का भुगतान 18/24 महीनों की आसान किस्तों में किया जा सकेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन …
जियो और गूगल दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन किया गया बहुप्रतीक्षित जियोफोन नेक्स्ट, दिवाली से स्टोर्स में उपलब्ध होगा। यह दुनिया का सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा। जिसे रुपए 1,999 की डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकेगा बाकि राशि का भुगतान 18/24 महीनों की आसान किस्तों में किया जा सकेगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश डी अंबानी ने कहा कि Google और Jio की टीमें भारतीयों के लिए त्योहारी सीजन दौरान इस डिवाइस को समय पर लाने में सफल रही हैं। गूगल और अल्फाबेट के सीईओ, सुंदर पिचाई ने कहा कि जियोफोन नेक्स्ट भारत के लिए डिज़ाइन किया गया एक किफायती स्मार्टफोन है, जो इस विश्वास से प्रेरित है कि भारत में हर किसी को इंटरनेट के अवसरों से लाभ उठाना चाहिए।
पहला प्लान
‘आलवेज ऑन प्लान’ इस प्लान में ग्राहक को 18 महीनों के लिए 350 रुपए और 24 महीनों के लिए 300 रुपए देनें होंगे। ग्राहक को प्लान के साथ 5 जीबी डेटा और 100 मिनट प्रतिमाह वॉयस कॉलिंग मिलेगी।
दूसरा प्लान
लार्ज प्लान इसमें 18 महीने की किस्त लेने पर 500 और 24 महीने की किस्त बनवाने पर 450 रुपए प्रतिमाह भरने होंगे। इस प्लान के साथ 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा और साथ ही मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग।
तीसरा प्लान
XL प्लान यह 2 जीबी प्रतिदिन वाला प्लान है जिसमें 18 महीनों की किस्त के लिए 550 रुपए और 24 महीनों की किस्त के लिए 500 रुपए प्रतिमाह चुकाने होंगे।
ज्यादा यूज के लिए
जो लोग बहुत अधिक डेटा इस्तेमाल करते हैं उनके लिए है XXL प्लान। इस प्लान में 2.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इसमें 18 महीने के लिए 600 रू की किस्त और 24 महीने के लिए 550 रुपए की किस्त चुकानी होगी।
ड्यूल सिम
जियोफोन नेक्स्ट में दो सिम स्लॉट दिय गए हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें आप किसी भी एक स्लॉट में जियो के अलावा किसी दूसरी कंपनी का सिम भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन एक सिम स्लॉट में जियो सिम जरूर डालना पड़ेगा। दूसरी महत्वपूर्ण बात कि डेटा का कनेक्शन सिर्फ जियो सिम से जुड़ेगा। मतलब यह कि दूसरी कंपनी का सिम तो इस्तेमाल किया जा सकता है पर केवल बात करने के लिए डेटा के लिए जियो नेटवर्क का ही इस्तेमाल करना होगा।
यह है फीचर्स
नए स्मार्टफोन में ड्यूल सिम स्लॉट के अलावा एक एसडी कार्ड स्लॉट अलग से दिया गया है। जो 512 जीबी तक के एसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। 5.45 इंच की एचडी टचस्क्रीन, कोरनर गोरिल्ला ग्लास-3 के साथ पेश किया गया है। 2जीबी रैम, 32जीबी इंटरनल मैमोरी, 512जीबी तक सपोर्ट करने वाला एसडी कार्ड स्लॉट, मल्टीटास्किंग के लिए 64 बिट सीपीयू के साथ क्वाड कोर क्यूएम215 चिपसेट है।
कैमरा और बैटरी
इसके कैमरे 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, नाइट मोड, पोट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस, भारतीयों के लिए विशेष लेंस फिल्टर दिए गए है। इस मोबाइल 3500एमएएच की बैटरी, कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह 36 घंटे तक काम करेगी। कंपनी ने पहले जियोफोन के इतर जियोफोन नेक्स्ट को हाटस्पॉट में तब्दील किया जा सकेगा।
यह भी पढ़े-
