रुद्रपुर: पुलिस ने मुख्य बाजार से ठेलियां हटवाईं, अब आंबेडकर पार्क में लगेंगी
रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजार का निरीक्षण कर बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार बाजार के मध्य लगी ठेली वालों को हटा दिया और उनकी ठेलियों को अंबेडकर पार्क में लगाने के निर्देश दिए। जिस पर ठेलियों व्यापारियों ने नाराजगी भी जाहिर की। उनका कहना था कि अंबेडकर पार्क में ग्राहक नहीं …
रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजार का निरीक्षण कर बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार बाजार के मध्य लगी ठेली वालों को हटा दिया और उनकी ठेलियों को अंबेडकर पार्क में लगाने के निर्देश दिए। जिस पर ठेलियों व्यापारियों ने नाराजगी भी जाहिर की। उनका कहना था कि अंबेडकर पार्क में ग्राहक नहीं पहंचेगा।
शुक्रवार को सीओ यातायात भूपेन्द्र भंडारी, यातायात निरीक्षक विक्रम सिंह और कोतवाल विक्रम राठौर ने दीपावली के त्योहार को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्य बाजार का निरीक्षण किया और कोतवाली में आयोजित बैठक में तय किए गए निर्णय अनुसार मुख्य बाजार के मध्य में लगी ठेलियों को हटाते हुए उन्हें अंबेडकर पार्क में ठेलियां लगाने के निर्देश दिए। जिस पर ठेली व्यावसायियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए वहां ग्राहक न आने की बात बोली। सीओ यातायात भंडारी और कोतवाल राठौर ने उन्हें समझाते हुए दीपावली पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए आंबेडकर पार्क में ठेली लगाने की जानकारी दी। जिस पर ठेला व्यवसायियों ने उनकी बात मानते हुए अपनी ठेलियां आंबेडकर पार्क में लगाने पर सहमति जता दी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की पुलिस ने चेतावनी भी दी।
