गोरखपुर: दोस्तों संग पार्टी कर रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या की आशंका
गोरखपुर। कैंट थानाक्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर गांव में गुरुवार की रात दावत करने गए युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्धावस्था में फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मर्चेंट नेवी का छात्र बताया जा रहा है, जबकि पुलिस शव की स्थिति देखते …
गोरखपुर। कैंट थानाक्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर गांव में गुरुवार की रात दावत करने गए युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्धावस्था में फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मर्चेंट नेवी का छात्र बताया जा रहा है, जबकि पुलिस शव की स्थिति देखते हुए हत्या की आशंका मानकर घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार राजघाट थानाक्षेत्र के गीताप्रेस स्थित गुड़ियान टोला निवासी दुर्गेश गुप्ता पुत्र गोविंद गुप्ता अपने दोस्तों मियां बाजार निवासी एस मिश्रा और अमृत के साथ कैंट थानाक्षेत्र के इंजीनियरिंग कालेज क्षेत्र के भैरोपुर स्थित वीरवहादुर पुरम कॉलोनी में खाली पड़े एस मिश्रा के मकान में दावत खाने गया था। तीनों ने रात में वहां बिरयानी खाई थी, जिसके फलस्वरूप पुलिस को सुबह घटना की छानबीन के दौरान कुछ जूठीं प्लेटें भी पड़ी मिलीं थीं। आज सुबह उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी कि दुर्गेश ने सुसाइड कर लिया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिली, जबकि घुटना फर्श पर था। घटना की सूचना पर एसएसपी विपिन टांडा, सीओ कैंट श्यामदेव बिंद, कैंट इंस्पेक्टर सुधीर सिंह, चौकी इंचार्ज इंजीनियरिंग कॉलेज अमित कुमार चौधरी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना पाकर पहुचे दुर्गेश के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थित स्पष्ट होगी। जबकि घटना की सूचना पाकर पहुंचे मृतक दुर्गेश के पिता गोविंद गुप्ता ने बताया कि दुर्गेश ने चेन्नई के तमिलनाडु स्थित मेरीडायन एकेडमी से मर्चेंट नेवी का कोर्स किया था और आगामी 15 नवंबर को दुबई जाने वाला था। उसका बीजा व पासपोर्ट तैयार हो चुका था। घटना के बाद इंस्पेक्टर कैंट सुधीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई है। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
