बरेली: दिवाली पर 395 लोगों को मिला अपना आशियाना
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दिवाली पर 395 लोगों को आवासों का आवंटन कर बड़ा तोहफा दिया है। शासन की सबके लिए आवास योजना के तहत यह आवंटी काफी समय से अपना आशियाना पाने का इंतजार कर रहे थे। त्योहारों के सीजन में बीडीए के इस बड़े कदम से सपनों का घर …
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दिवाली पर 395 लोगों को आवासों का आवंटन कर बड़ा तोहफा दिया है। शासन की सबके लिए आवास योजना के तहत यह आवंटी काफी समय से अपना आशियाना पाने का इंतजार कर रहे थे। त्योहारों के सीजन में बीडीए के इस बड़े कदम से सपनों का घर पाने वालों के चेहरे खुशी से झूम उठे। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि बाकी लाभार्थियों को भी आवासों का जल्द ही आवंटन कर दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीपीपी यानी पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मोड के तहत मैसर्स मैगा इन्फ्रा ड्रीम्स कन्सोर्शियम द्वारा पुरनापुर कुआटांडा, बीसलपुर रोड में निर्मित किये जा रहे भवनों के 395 आवंटियों को आवंटन पत्र जारी कर कर दिए गए हैं। इसी तरह मैसर्स मोहन इन्फ्रा डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 2344 भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जिन्हें 180000, 195000 तथा 197800 रुपये में भवन उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
उक्त योजना में रोड, नाली, लाइट, सीवर लाइन तथा टाइल्सयुक्त भवन निर्मित होंगे। जिसमें 24 घंटे पानी की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जायेगी। बीडीए के उपाध्यक्ष मैसर्स मैगा इन्फ्रा ड्रीम्स कन्सोर्शियम द्वारा पुरनापुर कुआटांडा में 1500 भवन, मैसर्स धनराज बिल्डर्स (शौर्य नगर) द्वारा घंघौरा पिपरिया, नैनीताल रोड में 480 भवन तथा मैसर्स मोहन इन्फ्रा डवलपर्स द्वारा हमीरपुर टियुलिया, परसाखेड़ा में 364 भवन तथा 575 भवनों का आवंटन यथाशीघ्र डीएम के माध्यम से कराया जाएगा। इन भवनों का आवंटन लकी ड्रा के माध्यम किया जाएगा।
