नैनीताल में एक घंटा ही हो रही पेयजलापूर्ति
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल शहर में बीते दो हफ़्तों से पानी की कमी के चलते समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर नगरवासियों ने सम्बंधित विभाग से पानी की समयावधि बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है पूर्व में सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक पानी जल संस्थान द्वारा …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल शहर में बीते दो हफ़्तों से पानी की कमी के चलते समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर नगरवासियों ने सम्बंधित विभाग से पानी की समयावधि बढ़ाने की मांग की है।
लोगों का कहना है पूर्व में सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक पानी जल संस्थान द्वारा पानी दिया जाता था लेकिन अब पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होने के बावजूद भी पानी की समयावधि कम कर सुबह 7 बजे से 8 बजे तक ही पानी दिया जा रहा है जिससे उनके टैंक नही भर रहें है और काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।
जल संस्थान की होटल एसोसिएशन व बड़े घर के लोगों से मिली भगत है विभाग द्वारा होटल व बड़े घरों में भरपूर मात्रा में पानी दिया जा रहा है और नगर की आम जनता को पानी के लिए तरसाया जा रहा है। वहीं दीपावली का त्यौहार नजदीक है पानी की कमी के चलते घर की सफाई नही हो पा रही।-सभासद गजाला कमाल
अयारपाटा वार्ड में बीते कई दिनों से पानी नही आ रहा यदि पानी आ भी रहा है तो कोई समय फिक्स नही है। जबकि नैनीझील लबालब भरी हुई है। मुख्यमंत्री एप पर भी पानी की समस्या की शिकायत दर्ज करवाई लेकिन कोई समाधान नही हुआ। यदि सोमवार तक क्षेत्र में पानी नही आया आंदोलन किया जाएगा।- सभासद मनोज साह जगाती
इन क्षेत्रो कोई शिकायत विभाग के संज्ञान में नहीं है विभाग द्वारा पूर्व की भांति शहर में पानी दिया जा रहा है यदि कोई शिकायत मिलती है तो समस्या का समाधान किया जाएगा। मल्लीताल ड्राम हाउस में क्षेत्र व कृष्णापुर से शिकायत मिली जिनकी लाइन दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था सुचारू कर दी गई है।जल संस्थान सहायक अभियंता– दिलीप सिंह बिष्ट
