दान की गईं साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की आंखें, जानें क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में कल हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक्टर ने साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स में इससे पहले कहा जा रहा था कि हार्ट अटैक जिम में वर्कआउट करते समय आया था। एक्टर को विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां …

मुंबई। साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में कल हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक्टर ने साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स में इससे पहले कहा जा रहा था कि हार्ट अटैक जिम में वर्कआउट करते समय आया था। एक्टर को विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत क्रिटिकल बताई थी।

एक्टर को जब भर्ती किया गया वो कार्डिएक ऐसिस्टोल में थे। डॉक्टरों ने तुरंत ही उन्हें रिवाइव करने की कोशिश शुरू कर दी थी., लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका गया।

बता दें, एक्टर की आंखें भी उनके पिता की तरह दान कर दी गई हैं। एक्टर के पिता भी फेमस एक्टर थे। उनके पिता डॉ राजकुमार ने 1994  में एक बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने खुद अपने पूरे परिवार की आंखें दान करवाने का फैसला किया था।  इस बात की जानकारी एक्टर चेतन कुमार ने ट्वीट करके दी कि डॉक्टरों की एक टीम ने पुनीत के निधन के 6 घंटे के अंदर ऑपरेशन किया और पुनीत राजकुमार की आंखे डोनेशन के लिए निकाल ली। गौरतलब है कि डॉ राजकुमार का भी निधन साल 2006 में दिल का दौरा पड़ने का कारण हुआ था। उनकी ईंखें भी दान की गई थीं।

संबंधित समाचार