राज्य स्तरीय ओपन बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में नैनीताल की टीम फाइनल जीत बनी विजेता
हल्द्वानी, अमृत विचार। फुटबॉल संघ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ओपन बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। फाइनल नैनीताल की टीम ने जीता। शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच नैनीताल व पौढ़ी के मध्य खेला गया। नैनीताल की मेघा, टीना ने एक-एक गोल करके …
हल्द्वानी, अमृत विचार। फुटबॉल संघ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ओपन बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। फाइनल नैनीताल की टीम ने जीता।
शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच नैनीताल व पौढ़ी के मध्य खेला गया। नैनीताल की मेघा, टीना ने एक-एक गोल करके 2-0 से मैच जीत लिया। फाइनल मैच नैनीताल एवं पिथौरागढ़ के मध्य हुआ। दोनों ही टीमें आपस में गोल के लिए अंतिम समय तक कड़ा प्रयास करती रही। दोनों टीमों को 5-5 पैनाल्टी शूट आउट मिले। इसमें नैनीताल की टीम से शिवानी, प्राची व खुशबू ने एक-एक गोल तथा पिथौरागढ़ की ओर से भगवती व संगम ने एक-एक गोल किया। नैनीताल की टीम ने 3-2 से मैच जीत लिया।
इससे पूर्व मैच का आरंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ऋिचा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने किया। निर्णायक की भूमिका में तनवीर, सलीम, हेमा पंत, देवकी, दीपक कठायत, राकेश रावत ने निभाई। इस दौरान कुमार गौरव खोलिया, तनवीर अहमद, सलीम, नीता पोखरिया, पूनम मेहता, जितेंद्र सिंह, नीरज पांडे, हेमलता मेहता, किशन सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।
