हल्द्वानी: यहां जमकर उड़ रही होर्डिंग्स के मानकों की धज्जियां, अफसर बेपरवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में नगर निगम की नाक के नीचे ही होर्डिंग्स के मानकों की जमकर धज्जियां उड़ रही है। दिवाली त्योहार के चलते कंपनियों, दुकानों और कारोबार से जुड़े अन्य विज्ञापन के साथ होर्डिंग्स टंग गए हैं। ये होर्डिंग्स प्रतिबंधित स्थानों पर भी लगा दिए गए हैं। यूनिपोल और अधिकृत ठेकेदार के माध्यम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में नगर निगम की नाक के नीचे ही होर्डिंग्स के मानकों की जमकर धज्जियां उड़ रही है। दिवाली त्योहार के चलते कंपनियों, दुकानों और कारोबार से जुड़े अन्य विज्ञापन के साथ होर्डिंग्स टंग गए हैं। ये होर्डिंग्स प्रतिबंधित स्थानों पर भी लगा दिए गए हैं।

यूनिपोल और अधिकृत ठेकेदार के माध्यम से ही शहर में होर्डिंग्स लगाए जाते हैं। इसके साथ ही होर्डिंग्स को लगाते वक्त मानकों का भी ख्याल करना होता है। यातायात के दौरान वाहन चालकों के लिए ये विज्ञापन परेशानी का कारण न बन जाएं, इसका विशेष ख्याल रखा जाता है। इसके लिए नियत ऊंचाई और दूरी होनी जरूरी होती है। इसके साथ ही बिजली के पोल व अन्य सरकारी भवन व निर्माण पर होर्डिंग्स पूरी तरह से प्रतिबंधित होती है।

बावजूद इसके नैनीताल रोड, कालाढूंगी, रामपुर और बरेली रोड पर मानकों की धज्जियां उड़ाते होर्डिंग्स देखे जा सकते हैं। नगर निगम भवन के पास भी कई होर्डिंग्स बिजली के खंभों पर लगे हैं। इनमें वे होर्डिंग्स भी हैं जो राजनीतिक संगठनों से जुड़े हैं। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित स्थानों और अनुमति के बगैर होर्डिंग्स नहीं लगाए जा सकते हैं। यदि ऐसा है तो अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे।

संबंधित समाचार