ऑनर किलिंग: कायनात हत्याकांड में पिता-भाई गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार शाम काठगोदाम थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम देने वाले कायनात के हत्यारोपी पिता और भाई सलाखों के पीछे पहुंच गए। पुलिस ने हत्या के कुछ घंटों के भीतर ही दोनों को हिरासत में ले लिया। वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार शाम काठगोदाम थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम देने वाले कायनात के हत्यारोपी पिता और भाई सलाखों के पीछे पहुंच गए। पुलिस ने हत्या के कुछ घंटों के भीतर ही दोनों को हिरासत में ले लिया। वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।

ठोकर लाइन कॉलटैक्स निवासी सलीम अंसारी (48) ने अपने बेटे शाह आलम के साथ मिलकर बेटी कायनात का गला रेत डाला। जबकि बचाव में आए कायनात के पति सलमान को भी चाकू से तीन हमले कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस फरार हो चुके हत्यारोपियों की तलाश में जुटी और रात करीब एक बजे दोनों को काठगोदाम रेलवे स्टेशन के बाद से गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी निशानदेही पर चाकू भी आरोपियों के घर से बरामद कर लिया गया।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले कायनात ने घर के पास ही रहने वाले सलमान से प्रेम विवाह किया था। इससे कायनात के घरवाले नाखुश थे। दोनों के बीच बैर तब और बढ़ गया, जब शादी के बाद कायनात अपने पिता के घर के सामने ही कमरा किराए पर लेकर रहने लगी। प्रेम विवाह से नाखुश घरवालों को सलमान अक्सर चिढ़ाता था और शुक्रवार शाम भी यही हुआ। इससे नाराज शाह आलम ने पिता सलीम के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। कायनात की गर्दन पर छुरा शाह आलम ने चलाया और जब बचाव में सलमान आया तो उस पर तीन वार किए।

आरोपी बोला, मेरे अब्बा ने नहीं मैंने मारा
हल्द्वानी। इस मामले में कायनात के भाई शाह आलम अपने पिता सलीम को बचाता नजर आ रहा है। शाह आलम का कहना है कि इस कत्ल से उसके पिता का कोई वास्ता नहीं है और न ही उन्होंने किसी का कत्ल किया है। बल्कि कायनात के गले में उसने छुरा चलाया और सलमान पर भी उसी ने हमला किया था।

बहन के कत्ल का जरा भी अफसोस नहीं
महज 19 वर्षीय बहन को मौत के घाट उतारने वाले भाई शाह आलम को न तो बहन की मौत का दुख है और ही बहन का हत्या करने का। उसका कहना है कि प्रेम विवाह के बाद दोनों घर के सामने रहने लगे थे और ताने मारते थे। इसी से आजिज आकर शुक्रवार शाम उसने वारदात को अंजाम दिया।

संबंधित समाचार