हल्द्वानी: बीपीएल धारकों को निशुल्क पेयजल कनेक्शन देने की मांग, जल संस्थान में प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। दमुवाढूंगा के वार्ड 35, 36 व 37 के लोगों ने शनिवार को जल संस्थान का घेराव कर निर्धन लोगों को निशुल्क पेयजल कनेक्शन देने की मांग की। इस दौरान लोगों ने ईई को जल्द बीपीएल कार्ड धारकों को सरकार की मुफ्त पेयजल कनेक्शन देने को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस हृदयेश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दमुवाढूंगा के वार्ड 35, 36 व 37 के लोगों ने शनिवार को जल संस्थान का घेराव कर निर्धन लोगों को निशुल्क पेयजल कनेक्शन देने की मांग की। इस दौरान लोगों ने ईई को जल्द बीपीएल कार्ड धारकों को सरकार की मुफ्त पेयजल कनेक्शन देने को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस हृदयेश कुमार ने बताया कि तीनों वार्ड नगर निगम में शामिल हो गए हैं। इसके बावजूद इन क्षेत्रों के बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क पेयजल कनेक्शन नहीं दिया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अधिशासी अभियंता को निशुल्क पेयजल कनेक्शन देने की मांग की है।
इधर, ईई संजय श्रीवास्तव ने लोगों को बीपीएल कार्ड दिखाकर कनेक्शन लेने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में पंकज सिंह अधिकारी, पार्षद चंपा देवी, पार्षद विद्या देवी, अल्का आर्य, लक्ष्य कुमार, रोषपाल, विरेंद्र सिंह, अजय मिश्रा, शिवम शर्मा, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
