हल्द्वानी: स्पीड ब्रेकर पर बाइक से उछल कर डिवाइडर से टकराई महिला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बाइक सवार बेटे संग लौट रही महिला स्पीड ब्रेकर से उछल कर डिवाइडर से जा टकराई। शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करायल जौलसाल निवासी दुर्गा देवी (40) पत्नी शिव दत्त भट्ट यहां परिवार के साथ रहती थीं। बताया जाता …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बाइक सवार बेटे संग लौट रही महिला स्पीड ब्रेकर से उछल कर डिवाइडर से जा टकराई। शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

करायल जौलसाल निवासी दुर्गा देवी (40) पत्नी शिव दत्त भट्ट यहां परिवार के साथ रहती थीं। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले वह बेटे के साथ बाइक से लौट रही थी।

दोनों छड़ायल तक ही पहुंचे थे कि एक स्पीड ब्रेकर से बाइक गुजरने के दौरान दुर्गा बाइक से उछल कर डिवाइडर पर जा गिरीं, जिससे उनके सिर पर चोट आ गई। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चले लंबे इलाज के बाद शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

संबंधित समाचार