बरेली: 400 के करीब पहुंचे डेंगू के मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डेंगू के डंक ने शनिवार को फिर कहर बरपाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में शनिवार को 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार को हुई कुल 304 जांच में से 63 मरीजों की प्राथमिक जांच में डेंगू की पुष्टि मिली। वहीं, इन मरीजों की एलाइजा रीडर जांच करने …

बरेली, अमृत विचार। डेंगू के डंक ने शनिवार को फिर कहर बरपाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में शनिवार को 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार को हुई कुल 304 जांच में से 63 मरीजों की प्राथमिक जांच में डेंगू की पुष्टि मिली। वहीं, इन मरीजों की एलाइजा रीडर जांच करने पर 17 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।

सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि डीबीसी की टीम की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई लगातार डेंगू प्रभावित इलाकों में की जा रही है। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप अधिक है। शहरी क्षेत्र में 254 वहीं ग्रामीण इलाकों में अब तक 139 मामले डेंगू के सामने आए हैं। वहीं, डेंगू के मामलें में मझगवां, भोजीपुरा, सीबीगंज समेत कुल 14 ब्लॉक संवेदनशील हैं।

561 जांच में 2 मलेरिया संक्रमित
शनिवार को जिले में 561 मरीजों की जांच में 2 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसमें एक लोगों में प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के एक मरीज की पुष्टि हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी मरीजों का निजी व सरकारी अस्पतालों में उपचारधीन हैं।

संबंधित समाचार