हल्द्वानी: मांगों पर नहीं हुई सुनवाई तो एमबीपीजी कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रनेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले कई दिनों से प्रवेश को लेकर प्राचार्य डॉ. बीआर पंत का घेराव कर रहे छात्रनेता रविवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। शनिवार को प्रवेश प्रक्रिया को लेकर दो गुट भिड़ गए थे, जिसके बाद कॉलेज का गेट बंद कर प्रदर्शन किया था। तीसरी मैरिट लिस्ट की कट-ऑफ लिस्ट 70 प्रतिशत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले कई दिनों से प्रवेश को लेकर प्राचार्य डॉ. बीआर पंत का घेराव कर रहे छात्रनेता रविवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। शनिवार को प्रवेश प्रक्रिया को लेकर दो गुट भिड़ गए थे, जिसके बाद कॉलेज का गेट बंद कर प्रदर्शन किया था।

तीसरी मैरिट लिस्ट की कट-ऑफ लिस्ट 70 प्रतिशत जारी होने के बाद से ही छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि कट-ऑफ लिस्ट इतनी ज्यादा है कि इससे अन्य छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है। इसे कम करके 50 प्रतिशत किया जाए। इसके साथ ही कॉलेज में कम हुई 400 सीटों को बढ़ाया जाए।

उनका कहना है कि विवि एवं प्रशासन उनके साथ अन्याय कर रहा है। यदि यही हाल रहा तो छात्र कैसे शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। इस मौके पर सूरज जंतवाल, संस्कार रस्तोगी, गौरव सम्मल, बालम बिष्ट, करन सिंह, जीवन जोशी, सूरज खाती आदि थे।

संबंधित समाचार