हल्द्वानी: घरवालों से नाराज बरेली के युवक ने रिश्तेदार के घर लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घरवालों से नाराज होकर रिश्तेदार के घर आए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। घरवालों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पुलिस के अनुसार मोहननगर देवरिया बरेली निवासी मुकेश मौर्या (18) पुत्र निर्मल मौर्या …

हल्द्वानी, अमृत विचार। घरवालों से नाराज होकर रिश्तेदार के घर आए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। घरवालों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

पुलिस के अनुसार मोहननगर देवरिया बरेली निवासी मुकेश मौर्या (18) पुत्र निर्मल मौर्या को घरवालों ने डांट दिया था। घरवालों की डांट से नाराज मुकेश तीन दिन पहले चौफुला चौराहे के पास रहने वाले रिश्तेदार के घर आ गया। रिश्तेदार पेशे से पेंटर है।

बताया जाता है कि शनिवार सुबह खाना खाने के बाद रिश्तेदार काम पर चला गया। जब वो शाम लौटा देखा मुकेश का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद सूचना मुखानी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मौत के पीछे घरवालों से नाराजगी की वजह सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार