हल्द्वानी: गौलापार में हाथी के हमले में महिला की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार के कालीपुर गांव की एक महिला की हाथी के हमले में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ जंगल में घास काटने गई थी। हालांकि पति ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। रविवार को कालीपुर गांव निवासी मदन सिंह पत्नी नंदी देवी (46) के साथ पास …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार के कालीपुर गांव की एक महिला की हाथी के हमले में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ जंगल में घास काटने गई थी। हालांकि पति ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचा ली।
रविवार को कालीपुर गांव निवासी मदन सिंह पत्नी नंदी देवी (46) के साथ पास के जंगल में घास काटने गए थे। इस बीच रास्ते में अचानक हाथी आ गया।
उन्हें देखते ही हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया। मदन किसी तरह से जान बचाकर मौके से भाग गया। इधर, हाथी के हमले में नंदी देवी की बुरी तरह से घायल हो गई। हाथी ने नंदी को अपने पैरों से बुरी तरह से कुचल दिया था। बाद में मदन अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां नंदी घायल अवस्था में अचेत पड़ी थी। उसे एसटीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
मृतका का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोमवार को मृतका के परिजनों को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। – ध्रुव सिंह मर्तोलिया, एसडीओ, तराई पूर्वी वन प्रभाग
