फेस्टिव सीजन से पहले महंगाई का झटका, 266 रुपए महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर
नई दिल्ली। आम जनता को दिवाली से पहले ही महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 266 रुपए प्रति …
नई दिल्ली। आम जनता को दिवाली से पहले ही महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 266 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 264 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है।
हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर बरकरार है। बता दें कि पिछले महीने तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया था।
वहीं, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें…
दिल्ली में 19 महीने के लंबे इंतजार के बाद नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए खुले स्कूल
