हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर पर रखे कूड़े के ढेर में रविवार रात आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में एक दुकान भी आ गई। गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई हताहत नहीं हुआ। जो लोग पास में ही सो रहे थे, वह …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर पर रखे कूड़े के ढेर में रविवार रात आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में एक दुकान भी आ गई। गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई हताहत नहीं हुआ। जो लोग पास में ही सो रहे थे, वह भी बाल बाच बच गए।

एसओ बनभूलपुरा प्रमोद पाठक और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। सूचना पर सीओ शांतनु पाराशर भी मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय निवासी का कहना है कि वह दुकान में पीछे की तरफ सोए थे। तभी अचानक मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक युवक ने कहा कि आग लग गई है। जिसके बाद वह दुकान से उठे और तुरंत सिलिंडर और सामान बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि आग ने विकराल रूप ले लिया था। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
