हल्द्वानी: कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बयान बाजी से नाराज कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता काठगोदाम क्षेत्र के शीशमहल चौराहा पर एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्रीय सरकार और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि …

हल्द्वानी,अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बयान बाजी से नाराज कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता काठगोदाम क्षेत्र के शीशमहल चौराहा पर एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्रीय सरकार और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को पता चल गया है की उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाह रही है। इसी वजह से वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में महिला मोर्चे से पुष्पा संभल, अनीता बिष्ट, भगवती जोशी, गौरव बल्यूटिया, आनंद आर्य, नंदराम, श्रीराम आर्य आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार