खटीमा: किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी युवक व किशोरी अलग-अलग धर्म के हैं। कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्रामीण ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति उसकी 17 वर्षीय नाबालिग …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी युवक व किशोरी अलग-अलग धर्म के हैं।
कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्रामीण ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को 20 अक्टूबर की रात करीब 12 से 12.30 बजे के बीच बहला फुसलाकर ले गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच एसआई धीरज वर्मा को सौंपी गई है।
