हल्द्वानी: दीपावली पर बाजार गुलजार, रूट डायवर्जन से लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बाजार के सुगम यातायाता और त्योहारी सीजन में शहर को जाम के झाम से बचाने के लिए पुलिस ने मेगा रूट डायवर्जन प्लान बनाया है। पहले ही दिन शहर डायवर्जन प्लान में उलझ गया। शहर के सभी मुख्य मार्ग पर सुबह से शुरू हुआ शाम ढलने के बाद भी नहीं खुला। पूरे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बाजार के सुगम यातायाता और त्योहारी सीजन में शहर को जाम के झाम से बचाने के लिए पुलिस ने मेगा रूट डायवर्जन प्लान बनाया है। पहले ही दिन शहर डायवर्जन प्लान में उलझ गया। शहर के सभी मुख्य मार्ग पर सुबह से शुरू हुआ शाम ढलने के बाद भी नहीं खुला। पूरे दिन वाहन रेंगते रहे और लोग सिस्टम को कोसते रहे। हालांकि रूट डायवर्जन का फायदा उन खरीदारों को मिला, जो खरीदारी करने के लिए मुख्य बाजार पहुंचे थे।

दरअसल, धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए शहर और पहाड़ से बड़े पैमाने पर लोग हल्द्वानी पहुंचते हैं। ऐसे में जाम लगता है और इसी से जनता को बचाने के लिए पुलिस ने 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया। यानी किसी भी दिशा से बड़े वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं थी। कार और दो पहिया वाहनों पर भी पाबंदी थी और यही पाबंदी जाम की वजह बनी।

पुलिस ने मुख्य बाजार को बेरीकेडिंग से लॉक कर दिया था, ताकि दो पहिया वाहन और अन्य वाहन बाजार में दाखिल न हो सके। इसका असर भी देखने को मिला और खरीदारों ने आराम से खरीदारी की लेकिन शहर जाम के झाम में फंस गया। तिकोनिया से लेकर नैनीताल बैंक तिराहे तक जाम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। फिर रोडवेज से लेकर सिंधी चौराह‍े तक वाहन रेंगते रहे। इसी तरह रामपुर रोड पर एसटीएच के सामने, कैंसर हॉस्पिटल रोड पर पूरे दिन जाम रहा। बरेली रोड पर गांधी इंटर कॉलेज रोड पर डायवर्जन की वजह से जाम रहा।

पार्किंग से गुरेज कर रहे लोग
दूर दराज से अपने वाहनों से बाजार पहुंचने वाले लोगों के लिए पुलिस ने पार्किंग का इंतजाम किया गया। बाजार के नजदीक स्टेडियम में वाहन पार्किंग की व्यवस्था है लेकिन लोगों ने यहां वाहन पार्क करने से गुरेज किया। लोगों ने बेस अस्पताल के बाहर अस्थाई पार्किंग बना ली। इससे बाजार को जाने वाला रास्ता भी जाम हुआ और बेस अस्पताल में आने-जाने वाली एंबुलेंस को दिक्कत हुई।

संबंधित समाचार