हल्द्वानी: शहीदों के सम्मान में बांटे मिट्टी के दीये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से सोमवार को कालाढूंगी चौराहे पर शहीद मेजर राजेश अधिकारी स्मारक के पास मिट्टी के दीयों का वितरण किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष बलराम हालदार और सदस्य रितिक साहू बताया कि दिवाली के शुभ अवसर पर भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से सोमवार को कालाढूंगी चौराहे पर शहीद मेजर राजेश अधिकारी स्मारक के पास मिट्टी के दीयों का वितरण किया गया।

संस्था के कोषाध्यक्ष बलराम हालदार और सदस्य रितिक साहू बताया कि दिवाली के शुभ अवसर पर भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक दीया शहीदों के नाम से इक्यावन हजार मिट्टी के दीये और बत्ती के पैकेट संस्था ने शहीद मेजर राजेश अधिकारी स्मारक के पास स्टॉल लगाकर बांटे।

इस मौके पर अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, हरीश चन्द्र पांडे, अभिषेक साहू, सुशील राय, हैप्पी माहेश्वरी, विष्णु दत्त बेलवाल, राजाराम, छोटू कुमार, दीपक कुमार, मुकेश सरकार, सूरज कुम्हार आदि रहे।

संबंधित समाचार