रितेश पांडे का गाना ‘पान के पत्ता बाटे न पता’ हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी एक्टर-सिंगर रितेश पांडे और गायिका अंतरा सिंह प्रियंका का गाना ‘पान के पत्ता बाटे न पता’ रिलीज कर दिया गया है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने में रितेश पांडे के साथ अभिनेत्री क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘पान के …

मुंबई। भोजपुरी एक्टर-सिंगर रितेश पांडे और गायिका अंतरा सिंह प्रियंका का गाना ‘पान के पत्ता बाटे न पता’ रिलीज कर दिया गया है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने में रितेश पांडे के साथ अभिनेत्री क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘पान के पत्ता बाटे न पता’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गीत को तरुण पांडेय ने लिखा है, वहीं इसे संगीत से डीपी यादव ने सजाया है।

सॉन्ग का वीडियो निर्देशन नरेंद्र सिंह ने किया है। वहीं इसकी परिकल्पना छोटन पांडेय, डीओपी बृजेश यादव, एडिटर विवेक वीएफएक्स, कोरियोग्राफर आकाश राज,प्रोडक्शन हेड अमरजीत गामा है।

संबंधित समाचार