देहरादून: तीर्थ पुरोहितों का फूटा गुस्सा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को नहीं करने दिए बाबा केदार के दर्शन
देहरादून, अमृत विचार। चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के केदारनाथ धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा भड़क उठा। विरोध के चलते पूर्व मुख्यमंत्री संगम स्थित पुल से आगे नहीं जा सके। बाबा केदार के दर्शन किए …
देहरादून, अमृत विचार। चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के केदारनाथ धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा भड़क उठा। विरोध के चलते पूर्व मुख्यमंत्री संगम स्थित पुल से आगे नहीं जा सके। बाबा केदार के दर्शन किए बिना जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में लौट गए। वहीं, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने तीर्थ पुरोहितों के गुस्से के बीच बाबा केदार के दर्शन किए।

चारधाम यात्रा व्यवस्था और प्रबंधन के लिए उत्तराखंड सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था। तीर्थ पुरोहित शुरुआत से ही इसका विरोध कर रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों का कहना था कि मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ही देवस्थानम बोर्ड लाए थे। इस कारण उनका विरोध किया गया।

सरकार के आश्वासन के बाद भी देवस्थानम बोर्ड व एक्ट वापस नहीं होने पर तीर्थ पुरोहितों ने सोमवार को गंगोत्री और यमुनोत्री में भी विरोध प्रदर्शन किया। दोनों धामों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
