हल्द्वानी: हंसा की बेटियों ने न्याय के लिए गांववालों से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस से न्याय की उम्मीद छोड़ चुकी हंसा की बेटियों ने अब पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हंसा की बेटियां सौम्या और प्राची ने अब न्याय के लिए लोगों से मदद की अपील की है। इस अपील का असर भी दिखने लगा है। चीनपुर निवासी हंसा दत्त जोशी का शव …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस से न्याय की उम्मीद छोड़ चुकी हंसा की बेटियों ने अब पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हंसा की बेटियां सौम्या और प्राची ने अब न्याय के लिए लोगों से मदद की अपील की है। इस अपील का असर भी दिखने लगा है।

चीनपुर निवासी हंसा दत्त जोशी का शव बीती 29 सितंबर को उन्हीं के बाथरूम में मिला था। हंसा की बेटी सौम्या ने शिवा और अक्षय के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस एक माह से जांच कर रही है। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

इधर, पुलिस की जांच से सौम्या और प्राची का भरोसा उठ चुका है। इसके बाद रविवार को सौम्या और प्राची अमृतपुर में लोगों के बीच पहुंची। यहां बड़ी संख्या में लोग मदद को पहुंचे। इसमें कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पान सिंह भोजक, विपिन चंद्र पांडे, पार्षद मनोज जोशी, महेश चंद्र जोशी, टीकम सिंह, तेज प्रकाश पांडे, हेम चंद्र जोशी, धर्मानंद जोशी, हिमांशु पांडे, गोपाल दत्त पांडे, सुरेश चंद्र जोशी, मुन्नी भट्ट, भगवान दास, गिरिजा नंद भट्ट, सरिता गोस्वामी, मुन्नी जोशी, हीरा जोशी, निर्मला रौतेला, शांति बोहरा, आशीष भट्ट, निहारिका भट्ट, संजय किरौला, मुकुल बल्युटिया आदि थे।

संबंधित समाचार