मुरादाबाद : लिफ्ट देकर लूटने वाले चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। रास्ते में आपको यदि कोई कार सवार लिफ्ट दे तो सावधान हो जाएं। लिफ्ट देकर लोगों को लूटने वाला गिरोह इन दिनों सक्रिय है। कटघर पुलिस में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो लोगों को लिफ्ट देकर लूट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वैगनआर कार भी बरामद …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रास्ते में आपको यदि कोई कार सवार लिफ्ट दे तो सावधान हो जाएं। लिफ्ट देकर लोगों को लूटने वाला गिरोह इन दिनों सक्रिय है। कटघर पुलिस में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो लोगों को लिफ्ट देकर लूट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वैगनआर कार भी बरामद की है।
ढकिया डिलारी निवासी हाजी कलवे अली सुबह चार बजे पीतल नगरी रोडवेज के गेट पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक वैगनआर कार आकर उनके पास रुकी। उसमें चार लोग सवार थे। कार सवारों ने उनसे पूछा कि आपको कहां जाना है। उन्होंने गंतव्य के बारे में बताया तो चारों लोग उन्हें कार में जबरदस्ती बिठाने लगे। कार सवारों की हरकत से उन्हें शक हो गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बहजोई निवासी नमू, बदायूं के फैजगंज निवासी नेत्रपाल, बहजोई के नई बस्ती नारायण टोला निवासी हेम चंद और बहजोई के ही गोलागंज निवासी राजू शर्मा को वैगनआर कार पर दबोच लिया। पूछताछ में चारों ने स्वीकार किया कि वह सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे लोगों को लिफ्ट देकर कार में बैठा लेते थे और रास्ते में उनका सामान और नकदी आदि लूट कर सुनसान जगह पर उतार देते थे। इंस्पेक्टर कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
