नैनीताल: कोरोना को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। अक्टूबर में कोरोना के मामलों में काफी कमी दर्ज की गई। लॉकडाउन में ढील और पर्यटकों की आमद बढ़ने के बाद भी कोरोना के मामलों में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी दिवाली को देखते हुए विभाग ने लोगों से कोविड नियमों का सख्ती के …

नैनीताल, अमृत विचार। अक्टूबर में कोरोना के मामलों में काफी कमी दर्ज की गई। लॉकडाउन में ढील और पर्यटकों की आमद बढ़ने के बाद भी कोरोना के मामलों में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

हालांकि अभी दिवाली को देखते हुए विभाग ने लोगों से कोविड नियमों का सख्ती के साथ पालन करने को कहा है।
मई के बाद से कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है।

नैनीताल जिले में अक्टूबर में कोरोना के 58 मामले ही दर्ज किए गए। प्रतिदिन दो मामले भी सामने नहीं आए हैं। जबकि इस समय लॉकडाउन में काफी छूट दे दी गई है। बाहर से पर्यटकों का आना भी काफी बढ़ गया है। अब दिवाली के दौरान बढ़ रही भीड़ को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया और लोगों से कोविड नियमों का पालन करने को कहा है।

कोरोना के मामलों में कमी का कारण जिले में टीकाकरण की स्थिति को भी बताया जा रहा है। नैनीताल जिले में करीब चार लाख लोगों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। इधर सीएमओ डा. भागीरथी जोशी ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी भी टला नहीं है।

जिले में आठ गुना ज्यादा हुई बारिश
अक्टूबर में हुई बारिश ने पिछले कई सालों के रिकार्ड तोड़ दिए। बारिश की वजह से कई लोगों की जान भी चली गई। बुनियादी सुविधाओं को भी काफी नुकसान हुआ है। अक्टूबर में सामान्य तौर पर 44.6 मिमी बारिश होती है। जबकि इस बार 406.2 मिमी बारिश हुई। सामान्य से आठ गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार