हल्द्वानी: रामलीला मैदान में शुरू हुआ पटाखा मेला, जमकर खरीदारी कर रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के सबसे बड़े बाजार में पटाखों के मेले का सोमवार को मुख्य अतिथि मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने उद्घाटन किया। पहले दिन ग्राहकों की भी खूब भीड़ रही। आतिशबाजियों की जमकर खरीदारी की गई। सोमवार को रामलीला ग्राउंड में पटाखों की 50 दुकानें लगाई गई। पटाखों के मेला का उद्घाटन करने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के सबसे बड़े बाजार में पटाखों के मेले का सोमवार को मुख्य अतिथि मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने उद्घाटन किया। पहले दिन ग्राहकों की भी खूब भीड़ रही। आतिशबाजियों की जमकर खरीदारी की गई।

सोमवार को रामलीला ग्राउंड में पटाखों की 50 दुकानें लगाई गई। पटाखों के मेला का उद्घाटन करने पहुंचे मेयर डॉ. रौतेला ने कहा कि उचित दामों में पटाखों की बिक्री होगी तो ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा। साथ ही अन्य कारोबारी भी इस मैदान में दुकान सजाने के लिए आगे आएंगे।

क्षेत्रीय पार्षद तन्मय रावत ने कहा कि प्रशासन द्वारा तय नियमों का पूरा पालन किया जा रहा है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष गजराज बिष्ट, भाजपा नेता शंकर कोरंगा, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, ध्रुव रौतेला, गोविंद बगडवाल, योगेश भारद्वाज, विवेश कश्यप, मनीष वर्मा, प्रमोद बोरा, लीला कांडपाल, प्रदीप जनौटी, रोहित खैरवार, रामप्रसाद कश्यप आदि थे। पिछले साल साठ दुकानें लगाई गई थीं।

संबंधित समाचार