हल्द्वानी: रोडवेज में उमड़ी भीड़, बढ़े बसों के फेरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली का त्योहार चार नवंबर को है। ऐसे में लोगों ने दिवाली के अवकाश पर अपने घरों को जाना शुरू कर दिया है। सोमवार को रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। खासकर बरेली जाने वाले यात्रियों में बसों के लिए मारामारी देखी गई। इधर, यात्रियों के लिए बसों का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली का त्योहार चार नवंबर को है। ऐसे में लोगों ने दिवाली के अवकाश पर अपने घरों को जाना शुरू कर दिया है। सोमवार को रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। खासकर बरेली जाने वाले यात्रियों में बसों के लिए मारामारी देखी गई। इधर, यात्रियों के लिए बसों का इंतजाम करने में निगम अधिकारियों के पसीने छूट गए।

सुबह से ही रोडवेज परिसर में यात्रियों की भीड़ रही। इनमें सबसे अधिक यात्री बरेली से थे। इससे निगम के अधिकारी दिनभर अतिरिक्त बसों का इंतजाम करने में लगे रहे। चालकों की कमी के कारण बसों का इंतजाम करने में अधिकारियों के पसीने छूट गए।

आम दिनों में बरेली के लिए डिपो से आठ बसों का संचालन होता है। त्योहार की वजह से यात्रियों के संख्या बढ़ने से बसों के फेरे बढ़ाने पड़े। हल्द्वानी डिपो के आरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी शहर में अधिकतर मजदूर बरेली निवासी है। इसलिए बरेली के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

संबंधित समाचार