केंद्र ने आठ नवंबर से सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी बहाल करने का किया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आठ नवंबर से सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए ‘बायोमेट्रिक’ हाजिरी बहाल करने का फैसला किया है। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा है कि यह सुनिश्चित करना विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारी होगी कि बायोमेट्रिक मशीन के पास सैनेटाइजर अनिवार्य रूप से रखी …

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आठ नवंबर से सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए ‘बायोमेट्रिक’ हाजिरी बहाल करने का फैसला किया है। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा है कि यह सुनिश्चित करना विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारी होगी कि बायोमेट्रिक मशीन के पास सैनेटाइजर अनिवार्य रूप से रखी जाए और सभी कर्मचारी हाजिरी लगाने के पहले और बाद में अपने हाथों को सैनेटाइज करें।

इससे पहले, कोरोना वायरस महामारी फैलने के कारण कर्मचारियों को बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी लगाने से छूट दी गई थी। कार्मिक मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को एक आदेश में कहा है  कि अपनी हाजिरी लगाते समय सभी कर्मचारियों द्वारा छह फुट की शारीरिक दूरी अवश्य रखी जाए।

यदि जरूरत पड़े तो भीड़भाड़ से बचने के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक हाजिरी मशीन लगाई जाए। आदेश में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को हर समय मास्क पहनना होगा। आदेश में कहा गया है कि जहां तक संभव हो, बैठकें वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की जाए और जब तक लोक हित में आवश्यक नहीं हो, आगंतुकों के साथ बैठकें करने से बचा जाए। कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में हर समय कोविड से जुड़े दिशानिर्देशों का सख्ती से अनुपालन करेंगे।

यह भी पढ़े-

Patna Serial Blast: NIA कोर्ट ने 9 आतंकियों की सजा का किया ऐलान, चार को दी सजा-ए-मौत

संबंधित समाचार