हल्द्वानी: सलाखों में 16 जुआरी, फड़ से मिले 2.28 लाख
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली से पहले जुआरियों से पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अब काठगोदाम और मुखानी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 16 जुआरी दबोचे हैं। मौके से पुलिस ने दो लाख 28 हजार रुपए बरामद किए हैं। मुखानी पुलिस ने 9 और काठगोदाम पुलिस ने 7 जुआरी दबोचे हैं। आरटीओ रोड चौकी प्रभारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली से पहले जुआरियों से पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अब काठगोदाम और मुखानी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 16 जुआरी दबोचे हैं। मौके से पुलिस ने दो लाख 28 हजार रुपए बरामद किए हैं। मुखानी पुलिस ने 9 और काठगोदाम पुलिस ने 7 जुआरी दबोचे हैं।
आरटीओ रोड चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ और पुलिस टीम ने भगवानपुर बिचला में प्राइमरी स्कूल के पास छापेमारी की। घेराबंदी कर पुलिस ने नौ लोगों को जुआ खेलते को गिरफ्तार कर लिया और मौके से 1.92 लाख रुपए की बरामगी की।
आरोपियों में चोखेलाल निवासी जयदेव कॉलौनी भगवानपुर, रोहित कुमार, मनोज आर्या, अनिल कुमार निवासी भगवानपुर विचला, धीरज सिंह निवासी हरिपुर नायक कुसुमखेड़ा, कैलाश चन्द्र, नरेन्द्र पाल निवासी रामणी आन सिंह गांधी आश्रम, रवि नेगी निवासी गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा, संजय शाह निवासी कालिका कॉलौनी लोहरिया साल तल्ला हैं। इधर, काठगोदाम पुलिस ने रात कॉलटैक्स के पास छापेमापी कर सात आरोपियों को 36810 रुपए के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपियों में लुकमान सिंह बिष्ट निवासी नई कॉलोनी काठगोदाम, गोविन्द सिंह अधिकारी निवासी कोरवा कॉलटैक्स, नीरज पन्त निवासी हीरानगर, प्रकाश चन्द्र ब्रजवासी निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी, घनश्याम पंत निवासी पुरानी आईटीआई, शरद अग्रवाल निवासी सुभाषनगर, नवीन चंद्रआर्या निवासी राजपुरा हैं।
