हल्द्वानी: पर्स छीन कर भाग रहा था शातिर चोर, भीड़ ने धुना
हल्द्वानी, अमृत विचार। सब्जी मंडी से पर्स छीन कर भाग रहे शातिर को भीड़ ने दबोच कर धुन डाला और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लाइन नंबर 14 इंद्रानगर निवासी नासिर सुबह सब्जी खरीदने के लिए मंगलपड़ाव सब्जी मंडी गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान पीछे से एक युवक आया और उसका …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सब्जी मंडी से पर्स छीन कर भाग रहे शातिर को भीड़ ने दबोच कर धुन डाला और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
लाइन नंबर 14 इंद्रानगर निवासी नासिर सुबह सब्जी खरीदने के लिए मंगलपड़ाव सब्जी मंडी गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान पीछे से एक युवक आया और उसका पर्स छीन कर भाग खड़ा हुआ।
युवक के शोर मचाने पर दौड़ी भीड़ ने शातिर को धर दबोचा और उसे बुरी तरह पीट डाला। जिसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पर्स में कुल 620 रुपए थे। दबोचे गए शातिर ने अपना नाम सैफ अली निवासी बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 बताया है।
