नैनीताल में फिर मिले तीन कोरोना पॉजिटिव
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में एक बार फिर से तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है। बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन सिंह धामी ने बताया कि मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज निवासी एक ही परिवार के तीन लोग बीते …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में एक बार फिर से तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है।
बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन सिंह धामी ने बताया कि मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज निवासी एक ही परिवार के तीन लोग बीते कई दिनों से सर्दी जुखाम से पीड़ित थे। सोमवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें तीनों पॉजीटिव पाए गए।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीनों व्यक्तियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण व निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया। इसके साथ ही इन लोगों के संपर्क में आए गए अन्य लोगों की हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है।
