धनतेरस पर गहनों और बर्तनों की खरीदारी रहेगी शुभ, जानें पूजा का मुहूर्त
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर यानी आज है। इस तिथि को धन्वंतरि जयंती या धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन बर्तन और गहने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर यानी आज है। इस तिथि को धन्वंतरि जयंती या धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन बर्तन और गहने आदि की खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। कहते हैं कि धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। इस दिन भगवान कुबेर की पूजा का भी विधान है।
धनतेरस 2021 शुभ मुहूर्त
धन त्रयोदशी पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5:25 मिनट से शाम 6 बजे तक
प्रदोष काल- शाम 05:39 से 20:14 बजे तक
वृषभ काल- शाम 06:51 से 20:47 तक
