हल्द्वानी: सीसीटीवी न लगाने पर दो कारोबारियों को नोटिस
हल्द्वानी, अमृत विचार। धनतेरस और दीपावली के मौके पर सुनार की दुकानों और बैंकों में जबरदस्त भीड़ होती है। इसको देखते हुए पुलिस ने शहर के बैंक और सुनार की दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने ऑपरेशन गोल्ड के तहत शहर की 84 ज्वैलरी शॉप में पड़ताल की। इस दौरान पुलिस को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। धनतेरस और दीपावली के मौके पर सुनार की दुकानों और बैंकों में जबरदस्त भीड़ होती है। इसको देखते हुए पुलिस ने शहर के बैंक और सुनार की दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने ऑपरेशन गोल्ड के तहत शहर की 84 ज्वैलरी शॉप में पड़ताल की।
इस दौरान पुलिस को दो दुकानें ऐसी मिलीं, जिनमें सीसीटीवी नहीं लगे थे। इन दोनों दुकानदारों को पुलिस ने नोटिस दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने बैंकों में पड़ताल के लिए ऑपरेशन मनी चलाया। इसके तहत पुलिस ने शहर के 31 बैंकों में पड़ताल की। बैंकों में सुरक्षा के लिहाज से किए गए इंतजाम ठीक पाए गए।
