हल्द्वानी: सात माह में 10 हजार से अधिक लोगों ने किए वाहन का पंजीकरण
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड काल में जहां व्यापारियों का काम धड़ाम हो गया था। इस वर्ष कोविड की रफ्तार धीमी होने से लोगों ने वाहनों की जमकर खरीदारी की है। आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार इस बार लोगों ने जमकर वाहन खरीदे हैं। सिर्फ सात माह में ही 10 हजार से अधिक लोगों ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड काल में जहां व्यापारियों का काम धड़ाम हो गया था। इस वर्ष कोविड की रफ्तार धीमी होने से लोगों ने वाहनों की जमकर खरीदारी की है। आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार इस बार लोगों ने जमकर वाहन खरीदे हैं। सिर्फ सात माह में ही 10 हजार से अधिक लोगों ने आरटीओ में वाहन पंजीकृत किए हैं।
बता दें कि इस वर्ष आरटीओ पोर्टल में लोगों ने भारी संख्या में वाहन पंजीकरण करवाए हैं। इससे पता चलता है कि वाहन शोरूम स्वामियों की इस बार जमकर बिक्री हुई है। आरटीओ राजीव कुमार मेहरा ने बताया कि कोविड-19 के कारण पिछले साल केवल 7,722 लोगों ने ही वाहन पंजीकरण किए थे, जो अब बढ़कर 10,032 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली पर भी लोगों ने जमकर वाहन खरीदे हैं। हालांकि अभी उनके पास त्योहार में खरीदे गए वाहनों की संख्या नहीं हैं।
माह 2020 2021
अप्रैल 553 1216
मई 368 393
जून 1036 1264
जुलाई 1509 1954
अगस्त 1516 1762
सितंबर 1149 1424
अक्टूबर 1591 2062
