कड़े सुरक्षा कवच में जकड़ी अयोध्या, सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दीपोत्सव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं। व्यवस्था ऐसी बनाई है कि पूरी अयोध्या सुरक्षा के घेरे में जकड़ गई है। जगह-जगह पर नगर की सीमाएं सील कर दी गई है। इस दौरान अयोध्या नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही रूट डायवर्जन भी किया …

अयोध्या। दीपोत्सव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं। व्यवस्था ऐसी बनाई है कि पूरी अयोध्या सुरक्षा के घेरे में जकड़ गई है। जगह-जगह पर नगर की सीमाएं सील कर दी गई है। इस दौरान अयोध्या नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही रूट डायवर्जन भी किया गया है। सरकारी कार्य में ड्यूटी पर तैनात आने-जाने वाले गाड़ियों, अधिकारियों को छूट रहेगी। डायवर्जन 4 अक्टूबर तक जारी रहेगा। एंबुलेंस को पास कराने के लिए भी कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं बुधवार को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए पार्किंग व्यवस्था को भी चिह्नित कर दिया गया है, जिसमें वीवीआईपी, वीआईपी व कुछ श्रद्धालुओं के वाहन ही खड़े हो सकेंगे।

यहां से अयोध्या धाम में वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

1-जनपद गोंडा के लकड़मंडी चौराहे से
2-दुर्गागंज माझा से नयाघाट की तरफ से
3-श्रीराम अस्पताल तिराहा अयोध्या से नयाघाट की तरफ
4-रामघाट चौराहा अयोध्या से दीनबंधु आंख अस्पताल एवं हनुमानगढ़ी की तरफ
5-पोस्ट आफिस तिराहा से नयाघाट की तरफ
6-परमा एकेडमी गली से हनुमानगढ़ी की तरफ
7-दन्तधावन कुण्ड तिराहा से नयाघाट घाट की तरफ
8-जैन मंदिर से दन्तधावन कुण्ड तिराहा की तरफ
9-तपसी छावनी तिराहा से छोटी छावनी की तरफ
10-तुलसी स्मारक सदन चौराहा से कोतवाली अयोध्या एवं हनुमानगढ़ी की तरफ
11-दीनबन्धु से छोटी छावनी व जानकी महल मोड़ की तरफ
12-हनुमानगुफा मोड़ से नयाघाट की तरफ
13-उदया चौराहा (गुप्ता होटल) से अयोध्या नयाघाट की तरफ
14-गोण्डा एवं कटरा जाने वाले सभी प्रकार के वाहन हाई-वे बस्ती का प्रयोग करेगें।

जानिए, कहां खड़े होंगे दो व चार पहिया वाहन
1-वीवीआईपी- रामकथा पार्क के बगल बिजली घर मैदान में
2-वीआईपी पार्किंग- रामकथा पार्क मोड़ से शौचालय तक इन्टरलाकिंग पर व रामकथा संग्रहालय कट से हनुमानगुफा तक इन्टरलाकिंग पर।
3-सामान्य पार्किंग- रामसेवक पुरम व सत्सदेव पुरम पार्किग (भारी वाहन हेतू), हनुमानगुफा से रेलवे ओवर बृज इन्टरलाकिंग पर (चार पहिया वाहन), साकेत पेट्रोल पम्प के पीछे खाली मैदान (भारी वाहन हेतु ), साकेत पेट्रोल पम्प से डाटपुल़ के किनारे सर्विस लेन पर दोनों तरफ (दो पहिया वाहन), साकेत पेट्रोल पम्प व ओवरब्रिज के मध्य इन्टरलाकिंग पर (दो पहिया वाहन), साकेत पेट्रोल पम्प ओवरब्रिज पुल के आगे बन्धा से बैकुंठधाम तक पार्किंग(भारी वाहन हेतु ), हासिम अंसारी आवास के सामने से रेलवे स्टेशन अयोध्या तक पार्किंग (चार पहिया हल्के वाहन) में। वीवीआईपी/वीआईपी वाहन के अलावा समस्त प्रकार के वाहन पार्किंग नम्बर तीन में खड़े होंगे।

संबंधित समाचार