हल्द्वानी: दिवाली पर रोडवेज निगम ने दिल्ली व देहरादून के लिये बढ़ाई अतिरिक्त बसें
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली के चलते हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में घर जाने वालों की भारी भीड़ है। बुधवार को बस में सीट पाने के लिए मारमारी की स्थिति बनी हुई है। सुबह से ही भारी भीड़ की स्थिति बनी हुई है। हल्द्वानी स्टेशन की वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि बरेली, टनकपुर, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली के चलते हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में घर जाने वालों की भारी भीड़ है। बुधवार को बस में सीट पाने के लिए मारमारी की स्थिति बनी हुई है। सुबह से ही भारी भीड़ की स्थिति बनी हुई है।
हल्द्वानी स्टेशन की वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि बरेली, टनकपुर, नैनीताल जाने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ है। इसके चलते बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। इधर, दिल्ली से लौट रहे लोगों की भीड़ भी बनी हुई है। ऐसे में शाम तक संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं दिवाली के लिए भी रोडवेज निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रति वर्ष दिल्ली व देहरादून की यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज इस बार भी अतिरिक्त बसों का प्रावधान कर लिया। इसी के साथ बरेली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भी बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।
हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बरेली के लिए डिपो की आठ बसें चलती हैं। इसमें से तीन बसों को दिल्ली व देहरादून के लिए भेजा जाएगा। इधर, बरेली को जाने वाली बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि साथ ही सभी बसें ऑनरोड रहेंगी ताकि कहीं भी बसों की जरुरत होगी तो उनका प्रयोग किया जा सकता है। वहीं अतिरिक्त सेवा देने वाले निगम के कर्मचारियों को विभाग की ओर से प्रोम्साहन राशि के तौर पर हजार रूपए नगद धनराशि दी जाएगी।
