सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘मिशन मजनू’ इस दिन होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया की आने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना का खास रोल है। View this post on Instagram A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra) सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में ​​​एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे, जो पाकिस्तानी धरती पर भारत के गुप्त …

मुंबई। आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया की आने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना का खास रोल है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में ​​​एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे, जो पाकिस्तानी धरती पर भारत के गुप्त ऑपरेशन का नेतृत्व करते हैं। फिल्म मिशन मजनू 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म रिलीज डेट की घोषणा के साथ फिल्म मेकर्स ने एक फोटो भी शेयर की है,जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे साहसी गुप्त ऑपरेशन से प्रेरित है। शांतनु बागची द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 1970 के दशक में सेट की गई है।

गौरतलब है कि रॉनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता द्वारा निर्मित फिल्म मिशन मजनू को, परवेज़ शेख, असीम अरोरा, और सुमित बठेजा ने लिखा है।

संबंधित समाचार