रामनगर: दो शराब तस्करों में हुआ विवाद, दराती से काट डाला गला
रामनगर, अमृत विचार। दो शराब तस्करों में चले आ रहे विवाद ने आज हत्या का रूप ले लिया। एक शराब तस्कर ने दराती से दूसरे शराब तस्कर का गला काट कर कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी और मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक बड़े कांग्रेसी …
रामनगर, अमृत विचार। दो शराब तस्करों में चले आ रहे विवाद ने आज हत्या का रूप ले लिया। एक शराब तस्कर ने दराती से दूसरे शराब तस्कर का गला काट कर कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी और मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक बड़े कांग्रेसी नेता के घर से हिरासत में लिया है।
रामनगर के आनंदनगर मालधन निवासी वीर सिंह (50) पुत्र चेतराम मूलरूप से किशनपुर रामपुर का रहने वाला है और यहां अपनी पत्नी के साथ रहता था। यहीं पड़ोस में अमर सिंह पुत्र सुमेरी लाल रहता है। दोनों शराब के अवैध कारोबार में लिप्त थे और इसी वजह से दोनों के बीच दुश्मनी थी।
बताया जाता है कि बुधवार को वीर सिंह घर लौट रहा था कि तभी अमर ने उसे अपनी झोपड़ी में बुला लिया। झोपड़ी में दाखिल होते ही अमर ने दराती से वीर का गला काट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद अमर करीब 7 मीटर तक लाश खींच कर ले गया। ताकि लाश को ठिकाने लगाया जा सके, लेकिन वो ऐसा नही कर सका और लाश छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
भागने के बाद आरोपी ने एक कांग्रेसी नेता के घर मे शरण ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और आरोपी को कांग्रेसी नेता के घर से हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जबकि मृतका की पत्नी से भी पूंछताछ की जा रही है। मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
