हल्द्वानी: घर के बाहर खड़ी स्कूटी उड़ा ले गए चोर
हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली से पहले चोरों ने दो अलगअ-अलग वारदातों में दो स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही स्कूटी घर के बाहर खड़ी थीं। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर स्कूटी की तलाश शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 33 इंद्रानगर निवासी शरीफ अहमद ने पुलिस को बताया कि बीती 2 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली से पहले चोरों ने दो अलगअ-अलग वारदातों में दो स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही स्कूटी घर के बाहर खड़ी थीं। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर स्कूटी की तलाश शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर 33 इंद्रानगर निवासी शरीफ अहमद ने पुलिस को बताया कि बीती 2 नवम्बर की रात उसने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। जिसके बाद वो सो गया और अगली सुबह उठा तो स्कूटी गायब थी। यह देख कर उसके होश फाख्ता हो गए। उसने आस-पास स्कूटी की तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा।
जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचा और बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी। वहीं दूसरे मामले में रामणी छोटी, फतेहपुर निवासी गिरीश चन्द्र भट्ट ने पुलिस को बताया कि बीती 31 अक्टूबर की रात उन्होंने भी अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी और रात चोरों ने उस पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद वो मुखानी पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
