पंतनगर: तेज रफ्तार से आ रही स्कूटी की चपेट में आया युवक, मौत
पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर क्षेत्र में एक परिवार की दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब परिवार के युवक की स्कूटी से टक्कर होने के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया साथ ही …
पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर क्षेत्र में एक परिवार की दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब परिवार के युवक की स्कूटी से टक्कर होने के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया साथ ही स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक पंतनगर नगला चौराहे के रहने वाले 27 वर्षीय हरेंद्र सिंह लटवाल पुत्र राजेंद्र सिंह लटवाल गुरुवार देर रात गोल गेट के पास पैदल जा रहा था। इस बीच तेज गति से आ रही स्कूटी सवार ने हरेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल हरेंद्र को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पंतनगर थानाध्यक्ष उमेश मालिक ने बताया कि मृतक के भाई अर्जुन सिंह की तहरीर पर स्कूटी चालक राघव निवासी पंतनगर मुख्य बाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
