हल्द्वानी: उपनल कर्मचारियों ने चित्रशिला घाट पर मनाई दिवाली, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों ने दिवाली के दिन भी अपना विरोध जारी रखा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत कर्मचारी चित्रशिला घाट पहुंचे और वहां दीपक जलाए। साथ ही अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। गुरुवार शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन उपनल कर्मचारी चित्रशिला घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने पहले तो दीपक जलाए। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों ने दिवाली के दिन भी अपना विरोध जारी रखा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत कर्मचारी चित्रशिला घाट पहुंचे और वहां दीपक जलाए। साथ ही अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
गुरुवार शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन उपनल कर्मचारी चित्रशिला घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने पहले तो दीपक जलाए। इसके बाद कर्मचारियों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर नारेबाजी की।

संगठन के अध्यक्ष पीएस बोहरा ने बताया कि उपनल कर्मचारियों के लिए 20 साल से दिवाली का कोई मतलब नहीं है। मामूली वेतन में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए अपना घर चलाना ही मुश्किल है ऐसे में दिवाली त्योहार को आनंदपूर्वक मना पाना उनके बस में नहीं है। कहा कि सरकार जब तक 695 कर्मचारियों को नियमित नहीं करेगी तब तक कर्मचारी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।

इधर शुक्रवार को भी कर्मचारी बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान मोहन रावत, वैजंती, महेश कुमार, दीपक पांडे, सुशील कुमार, राकेश कुमार, पृथ्वाी पटवाल, संजय पांडे, मुरली, केसी पनेरू आदि थे।

संबंधित समाचार