हल्द्वानी: सफाई कर्मचारियों का अनशन खत्म, लेकिन दोनों गुटों के बीच रार बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सफाई कर्मचारियों का अनशन खत्म गया है, लेकिन दोनों संगठनों के बीच रार को अब भी खत्म नहीं किया जा सका है। दोनों संगठनों में गुस्सा इस कदर है कि मेयर तक की नहीं सुनी। एक माफी मांगने पर अड़ा रहा तो दूसरा बगैर किसी सजा के नियुक्ति की जिद करता रहा। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सफाई कर्मचारियों का अनशन खत्म गया है, लेकिन दोनों संगठनों के बीच रार को अब भी खत्म नहीं किया जा सका है। दोनों संगठनों में गुस्सा इस कदर है कि मेयर तक की नहीं सुनी। एक माफी मांगने पर अड़ा रहा तो दूसरा बगैर किसी सजा के नियुक्ति की जिद करता रहा। फिलहाल सोमवार तक के लिए आंदोलन को स्थगित करने के बाद कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर छोड़ दिया।

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के दो गुट हैं। दोनों ही अलग अलग संगठन के जरिए कर्मचारी राजनीति में सक्रिय हैं। जून में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही हड़ताल के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों और दूसरे संगठन के एक सफाई नायक के बीच झड़प हो गई।

मारपीट और फिर एफआईआर तक नौबत पहुंच गई। उसके बाद निगम अधिकारी की ओर से कार्रवाई करते हुए छह को बर्खास्त कर दिया। उसके बाद से यह संगठन बहाली की मांग कर रहा है। दोनों के बीच इस कदर रार है कि समझौते के प्रयास में लगे मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का बीच में पड़ना भी सफल नहीं रहा है। समझौते के लिए उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी राजी नहीं हो रहे हैं। आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों को तीन दिन में समझौते का आश्वासन देते हुए अनशन पर बैठे अमित कुमार को जूस पिलाकर अनशन तुड़वा दिया गया।

दूसरे संगठन के लोग महिला कर्मचारियों को जूते पहनाना चाहते हैं। आंदोलन के बाद भी ये नहीं माने। इनके बीच के ही छह परिवार आर्थिक संकट में हैं और फिर भी ये घमंड के आगे इंसानियत भूल गए। अनशन खत्म हुआ है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। – अमित कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ

संगठन से जूड़े कर्मचारी राजेंद्र को महिलाओं ने घेरकर पीटा है। वह सफाई नायक के पद पर काम करता है। उसके साथ गलत व्यवहार हुआ है। जिन्होंने किया है उनके द्वारा सभी के सामने माफी मांगने के बाद ही समझौता होगा। – अशोक राज, अध्यक्ष, उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ

संबंधित समाचार